फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने एक्सीडेंट रोकने के लिए सड़कों पर पहचाने 80 डेंजर प्वाइंट

Thu, 29 Dec 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
रोड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला पुलिस ने शहर और आसपास की सड़कों पर सड़क हादसे कम करने के लिए 80 से ज्यादा स्थान चिह्नित किए हैं। वहां जल्द ही यातायात नियमों से संबंधित होर्डिंग्स और सावधानी बरतने संबंधी बोर्ड लगाए जाएंगे। दुर्घटना संभावित इलाकों से कुछ दूरी पर गति धीमी रखने का संदेश दिया जाएगा। कोहरे के चलते यातायात पुलिस भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने पर जोर देगी। इस संबंध में अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई है और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात पुलिस ने स्थान एवं चौराहों को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

इनमें से यदि कोई चौराहा या मोड़ नगर निगम के अंतर्गत है तो उन्हें वहां यातायात पालन संबंधित बोर्ड लगाने के लिए कहा है। यदि कोई चौराहा या मार्ग पीडब्ल्यूडी बीएंडआर या फिर एनएच के अंतर्गत आता है तो उन्हें यातायात पालन करने संबंधी निर्देश होर्डिंग या बोर्ड के जरिए लगाने के लिए लिखा है। एक संक्षिप्त रिपोर्ट जिला उपायुक्त को लिखी गई है।

पुलिस ने शहर और आसपास की सड़कों पर 80 प्वाइंट चिह्नित किए हैं। वहां दुर्घटना की आशंका ज्यादा रहती है। वहां साइन बोर्ड लगवाएं जाएंगे। संबंधित विभाग को भी पत्र लिखे जाएंगे। हमारा प्रयास है कि दुर्घटना न हों।
विज्ञापन

- राजेंद्र कुमार मीणा, एसपी हिसार

यातायात पुलिस ने ये स्थान किए चिह्नित
1. गांव कैमरी पार करने के बाद बाईं तरफ एक तीखा मोड़ है। वहां दोनों ओर साइन बोर्ड नहीं है।
2. इस मोड़ के करीबन 300 मीटर दूर दाईं तरफ तीखा मोड़ है। दोनों तरफ साइन बोर्ड नहीं है।
3. एक किलोमीटर आगे फिर दाईं तरफ तीखा मोड़ है। दोनों तरफ साइन बोर्ड नहीं है।
4. हरिकोट बस स्टैंड से आगे श्मशान घाट के पास दाईं तरफ तीखा मोड़ है। दोनों तरफ साइन बोर्ड नहीं है।
5. मंगाली-तोशाम रोड पर आगे एक नहर पुल का रास्ता काफी संकरा है। वहां तीखे मोड़ भी हैं। दोनों तरफ साइन बोर्ड न होने के कारण रात को हादसा होने का डर रहता है।
6. हांसी-तोशाम रोड पर हांसी से आगे 3-4 तीखे मोड़ हैं। दोनों तरफ साइन बोर्ड नहीं होने से हादसे होने का डर रहता है।
7. हिसार-तोशाम रोड पर कंवारी गांव मेन बस स्टैंड पर एक मोड़ है। दोनों तरफ साइन बोर्ड की जरूरत है।

इन स्थानों पर टी प्वाइंट हैं, लेकिन चेतावनी संदेश नहीं
1. मंगाली चौक के पास टी-प्वाइंट है। टी-प्वाइंट के तीनों तरफ साइन बोर्ड नहीं है।
2. हांसी-तोशाम रोड पर गांव हाजमपुर से पहले गांव मिलकपुर जाने वाले  मोड़ के साथ टी-प्वाइंट नहीं है।
3. हांसी-जींद रोड पर अनाज मंडी के नजदीक टी-प्वाइंट, ढाणी कुंदनपुर टी-प्वाइंट, बरवाला रोड नाका टी-प्वाइंट हैं, मगर साइन बोर्ड नहीं है।
4. हाइवे पर बगला रोड टी-प्वाइंट पर धीरे चलो का साइन बोर्ड नहीं है।
5. अग्रोहा में प्रवेश के रास्ते पर धीरे चलो व दुर्घटना संभावित स्थान जैसा साइन बोर्ड नहीं है।
6. हांसी-बरवाला रोड पर डाटा-मसूदपुर टी-प्वाइंट से पहले साइन बोर्ड नहीं है।
7. चैनत-बरवाला तक जितने टी-प्वाइंट हैं, सभी से पहले साइन बोर्ड नहीं है।
8. अग्रोहा-आदमपुर रोड पर कालीरावण के बस स्टैंड पर काफी दुकानें हैं। इस मार्ग पर चौराहा, सरकारी स्कूल और दुकानें हैं। यहां टी-प्वाइंट बनता है, मगर साइन बोर्ड नहीं है।
9. हिसार-बालसमंद रोड पर आर्य नगर बस स्टैंड पर दुकानें हैं व पातन रोड टी-प्वाइंट है, जिसके तीनों तरफ साइन बोर्ड नहीं है।
10. हिसार-बालसमंद रोड पर आर्य नगर से आगे हिन्दवान रोड टी-प्वाइंट है, जिसके तीनों तरफ साइन बोर्ड नहीं है।
11. पुलिस चौकी के पास टी-प्वाइंट है, जिसके तीनों तरफ साइन बोर्ड नहीं है।

यहां होनी चाहिए सफेद पट्टी
1. कैमरी रोड से जिला की सीमा तक कई जगह रोड के बीच में सफेद पट्टी नहीं है।
2. मंगाली-तोशाम रोड के बीच में सफेद पट्टी नहीं है।
3. हांसी-तोशाम रोड पर रोड के बीचों-बीच कई जगह सफेद पट्टी नहीं है।
4. हिसार-तोशाम रोड पर बालावास बस स्टैंड के आगे काफी दूर तक रोड के बीच सफेद पट्टी नहीं है।
5. हांसी-बरवाला रोड पर रोड कई जगह सफेद पट्टी नहीं है।

शहर के चारों तरफ नाकों पर नहीं लगे साइन बोर्ड
1. राजगढ़ रोड नाका के चारों तरफ धीरे चलो, आगे चौराहा है का साइन बोर्ड नहीं है।
2. कैमरी रोड पुलिस नाका के साथ लगते चौराहे पर धीरे चलो, आगे व्यस्त चौराहा है का साइन बोर्ड नहीं है।
3. बाईपास के पृथ्वीराज चौहान चौक पर एवं कैंट के मेन गेट के सामने धीरे चलो, दुर्घटना संभावित स्थान जैसा साइन बोर्ड नहीं है।
4. हवाई अड्डा चौक व मिर्जापुर चौक पर धीरे चलो या दुर्घटना संभावित स्थान जैसा साइन बोर्ड नहीं है।
5. बालसमंद रोड एवं सिरसा रोड नाके के पास व्यस्तम मार्ग पर धीरे चलो, दुर्घटना संभावित स्थान का साइन बोर्ड नहीं है। इन स्थानों के साथ जिले हांसी, बरवाला, अग्रोहा, आदमपुर, उकलाना सहित ऐसे कुल 62 स्थान हैं, जो दुर्घटना संभावित हैं, मगर वहां साइन बोर्ड नहीं लगा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें