फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में सड़क दुर्घटना: तेज रफ्तार कार ने ली युवक की जान, परिजनों ने की मुआवजे की मांग; शव लेने से किया इंकार

Sun, 06 Sep 2026 12:51 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार चालक को गिरफ्तार करने में ढिलाई बरत रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कार चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे लाजपत राय के शव को स्वीकार नहीं करेंगे।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार के न्यू मॉडल टाउन निवासी 22 वर्षीय ऑटो चालक लाजपत राय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना 4 सितंबर को रात करीब 11:45 बजे हुई, जब एक तेज रफ्तार कार ने लाजपत राय की ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में लाजपत राय गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों को घटना की जानकारी 5 सितंबर को शाम 4:00 बजे मिली।

विज्ञापन


घायल लाजपत राय को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों में गहरा शोक है। मृतक लाजपत राय ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद से कार चालक फरार है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस कार चालक को गिरफ्तार करने में ढिलाई बरत रही है। उन्होंने कहा कि जब तक कार चालक को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक वे लाजपत राय के शव को स्वीकार नहीं करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें