बास क्षेत्र के जींद-भिवानी रोड पर सुंदर ब्रांच नहर के पास एक खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
धनाना निवासी कर्मबीर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मंगलवार को उसका भांजा बुगाना निवासी 19 वर्षीय मोनू उसके पास धनाना आ रहा था। रास्ते में सुंदर ब्रांच नहर के पास गलत दिशा में खड़े एक ट्रक से उसकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। उसके बाद करीब सवा एक बजे उसे हादसे की सूचना मिली। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके भांजे की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेते हुए शव का हांसी के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कर्मबीर के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 283 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।