फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेड लाइट जंप कर निकलने की हड़बड़ी में बाइक समेत कार के नीचे आया युवक

विज्ञापन
फव्वारा चौक पर कार के नीचे धंसी बाइक। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। ट्रैफिक पुलिस जिले में जगह-जगह नाके लगाकर लापरवाह वाहन चालकों के चालान करती है, लेकिन कई वाहन चालकों को शायद चालान के डर से ज्यादा जल्दी में अपने गंतव्य तक पहुंचने की रहती है। यही जल्दबाजी कई बार बड़े हादसों को अंजाम दे देती है। ऐसा ही कुछ शनिवार दोपहर करीब पौने तीन बजे फव्वारा चौक पर हुआ। दरअसल आईजी कार्यालय की तरफ से एक कार चालक बस अड्डे की तरफ जा रहा था। उस दौरान एक युवक ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए दूसरी तरफ से रेड लाइट क्रॉस कर दी। उसी दौरान युवक की बाइक कार से टकरा गई।
विज्ञापन

हालांकि बाइक चालक को ज्यादा चोट नहीं पहुंची, लेकिन उसकी बाइक के पिछले पहिये पर कार चढ़ गई। उसके बाद कार चालक व मौके पर मौजूद होमगार्ड ने बाइक चालक की गलती पर उसे समझाया। हालांकि उस दौरान बाइक चालक का चालान नहीं किया गया, लेकिन उसे समझा-बुझाकर छोड़ दिया गया। पूछताछ में युवक से जल्दबाजी का कारण पूछा तो उसने बताया कि उसे बस अड्डे से बस पकड़नी थी। जिस कारण वह जल्दी पहुंचने के चक्कर में बाइक को तेज चला रहा था। उल्लेखनीय है कि इस चौक पर पुलिस की ओर से सीसीटीवी कैमरे ट्रायल बेस पर लगाए गए हैं। जो भी लापरवाह वाहन चालक रेड लाइट को क्रॉस करेगा या जेबरा लाइन क्रॉस करेगा या अन्य तरीके से ट्रैफिक नियमों को तोड़ेगा तो वह सीसीटीवी में कैद हो जाएगा। हालांकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही ऐसे लापरवाह वाहन चालकों का चालान घर भी पहुंचेगा, फिलहाल ये कैमरे ट्रायल बेस पर हैं तो अभी इस तरह से चालान प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। अभी सीसीटीवी कैमरों की मदद से चेक किया जा रहा है कि ये कैमरे वाहनों की किस-किस तरह की गतिविधि को कितनी दूर तक कैद कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें