फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: शराब से भरा ट्रक पहुंचाने पर ड्राइवर को 50 हजार रुपये मिलता इनाम

विज्ञापन
सिवानी मंडी। सेब के ट्रक में शराब लेकर जा रहे आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सिवानी मंडी। तस्करी कर शराब को गंतव्य तक पहुंचाने के बदले चालक को 50 हजार रुपये बतौर इनाम मिलने वाला था। यह खुलासा ट्रक चालक ने सिवानी पुलिस को पूछताछ में किया है। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। चालक ने यह भी बताया है कि ट्रक में सेब व शराब चंडीगढ़ में लोड की गई थी। आरोपी सलीम ने जांच इकाई को बताया कि यह सेब व शराब चंडीगढ़ से भरकर आबू रोड, राजस्थान के लिए लेकर जा रहा था।
विज्ञापन

थाना सिवानी के निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि शराब की तस्करी करने वालों की तलाश के दौरान शनिवार को उपनिरीक्षक जगदीश अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान गांव बुधशैली के पास नेशनल हाईवे पर पुलिस ने शक के आधार पर एक ट्रक को रुकवाकर उसकी तलाशी ली तो सेब की पेटियों के बीच अंग्रेजी शराब की 4440 बोतलें छिपाकर रखी हुई थी। पूछताछ में ट्रक चालक के पास शराब के बारे में लाइसेंस/ परमिट नहीं मिला। आरोपी ट्रक चालक की पहचान सलीम निवासी गांव बिकरनी, तहसील कोटड़ा, जिला उदयपुर (राजस्थान) हाल निवासी समपुनन कॉलोनी मेघवाल, थाना सिरोही कोतवाली, जिला सिरोही (राजस्थान) के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें