फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं हो रही बारिश के पानी की निकासी, डंक मार रहा डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में डेंगू अब तेजी से पैर पसारने लगा है। इस सीजन में अब तक 154 केस सामने आ चुके हैं। वहीं एक मरीज की मौत हो चुकी है। मानसून के आखिर में हुई बारिश ने आमजन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। शहर और कई गांवों में जलभराव के कारण डेंगू का लारवा पनपने लगा है। पानी की निकासी न होने के कारण डेंगू का डंक बढ़ने लगा है। रविवार को डेंगू बुखार के 7 नए केस सामने आए हैं और जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 154 हो चुकी है। भामाशाह नगर में रहने वाले एक युवक की डेंगू बुखार से मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

जिले के कई गांवों में अभी तक बारिश का पानी भरा है। गांवों के हालात बदतर हो चुके हैं। इन गांवों में वायरल, डायरिया और डेंगू फैलने लगा है। बारिश के एक सप्ताह बीत जाने के बाद कई बार शिकायत करने पर भी पानी की निकासी नहीं हो सकी है। कई घरों में पानी भरा है, पास में ही चारपाई पर सोने से डेंगू का डर सताता है। जिले के गांव राजली, घिराय, भाटला, डाटा गुराना, बधावड़, बरवाला की कई कॉलोनियां, सुलखनी, खरड़, मय्यड़, रामायण, ढंढेरी, देपल, भगाना, मामनपुरा, उमरा, लाड़वा, डाबड़ा, खैरी में जलभराव की समस्या है, इन गांवों में मच्छरों की तादाद बढ़ने लगी है।
मच्छरदानी का कर रहे इस्तेमाल
बारिश के बाद पानी की निकासी न होने के कारण गांवों में मच्छरों की भरमार है। हालात यह है कि बिना मच्छरदानी के इस समय मनुष्य ही नहीं पशु भी नहीं रह सकते हैं। गांवों में रहने वालों लोगों को महामारी फैलने का डर सताने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे दिन-रात जाग कर गुजार रहे हैं। मच्छरों की रोकथाम के लिए धुएं का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन उसका भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।
विज्ञापन

27 टीमें ढूंढ रही लारवा, दवा का कर रही छिड़काव
जिला मलेरिया विभाग की तरफ से शहर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं। नगर निगम के कर्मचारियों के सहयोग से शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। शहर के सेक्टर 16-17, सेक्टर 9-11, सेक्टर-14, सेक्टर-33, आजाद नगर एरिया, सूर्य नगर, शिव कॉलोनी, शांतिनगर, ऋषि नगर एरिया में स्थानों पर पानी जमा है। जहां पर डेंगू का लारवा पनप रहा है। स्वास्थ्य विभाग की 27 टीमें अलग-अलग एरिया में जाकर लारवे की जांच रही है। लारवा मिलने पर दवा का छिड़काव करने के साथ नोटिस थमाए जा रहे हैं।
जिले में डेंगू बुखार पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जहां से डेंगू के केस सामने आ रहे हैं वहां पर स्लाइड लगाकर ब्लड सैंपल लिए जा रहे हैं। शहर में फॉगिंग करवाई जा रही है। गांवों में 28 और नई मशीनें फॉगिंग के लिए दी गई हैं। - डिप्टी सीएमाओ, डॉ. सुभाष खतरेजा, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें