फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में किसान आंदोलन से लौट रहे हांसी के सिसाय निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

विज्ञापन
मृतक सुमित। फाइल फोटो - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी के गांव सिसाय निवासी एक युवक सुमित की दिल्ली में किसान आंदोलन से आते समय मौत हो गई। इस हादसे में उसके दो साथी भी घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे में घायल सिसाय निवासी आशीष ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने दोस्त राहुल और सुमित के साथ दिल्ली किसान आंदोलन में अपनी कार से गया था। वहां से वापस आते समय जब वह सिसाय गांव के पास पहुंचे तो कार की गति तेज होने के कारण कार अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस कारण हादसे में गंभीर से घायल तीनों को राहगीरों की मदद से जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां 20 वर्षीय सुमित को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक सुमित हिसार के जाट कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। आशीष ने बताया हादसे के दौरान कार को सुमित चला रहा था। सूचना मिलते ही संबंधित थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। सुमित के शव का पुलिस ने हिसार नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं हादसे में घायल आशीष को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और राहुल का हांसी के निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें