सेवानिवृत्त एसडीओ 63 वर्षीय जयकुमार शर्मा ने एथलेटिक्स में 3 पदक जीते।
हिसार। सेक्टर तीन, पंचकूला के ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में 13- 14 दिसंबर को 34वीं हरियाणा स्टेट मास्टर एथलेटिक चैंपियनशिप आयोजित की गई। इस प्रदेशस्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यहां मेला ग्राउंड सेक्टर 21 निवासी मास्टर एथलीट अंतरराष्ट्रीय धावक और सेवानिवृत्त एसडीओ 63 वर्षीय जयकुमार शर्मा ने तीन पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण और एक रजत पदक शामिल है।
एसडीओ जयकुमार अपने आयु वर्ग की 800 मीटर व 400 मीटर दौड़ में प्रथम और 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाया। वह चरखी दादरी जिले के गांव सांवड़ के मूलनिवासी हैं। जयकुमार ने अमेरिका में पांच किलोमीटर मैराथन दौड़ में भाग लेकर पांच पदक जीते।
इस वर्ष वह मैराथन में दो पदक सहित कुल सात पदक जीत चुके हैं। एथलीट जयकुमार शर्मा ने सात वर्ष पूर्व खेल को जीवन का हिस्सा बनाया था। इसके बाद अपने मजबूत इरादों से कुल 125 पदक राज्य, राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जीते हैं। उन्होंने अपनी जीत को परिवार का सहयोग बताया है।