फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हनीट्रैप में फंसा सेवानिवृत्त पटवारी ने 35 लाख हड़पे

Sun, 14 Jul 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन





हिसार। एक महिला ने अपने भाई और दो बेटों की मदद से सेवानिवृत्त पटवारी को हनीट्रैप में फंसा कर 35 लाख रुपये हड़प लिए। शहर थाना पुलिस ने महिला और उसके भाई व दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में शिकायतकर्ता ने बताया कि 2023 में सिरसा जिले से पटवारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। मेरे साथ पहले सिरसा एरिया में अमीलाल पटवारी तैनात थे। मेरे दोस्त अमीलाल की जानकार सिरसा की महिला कमलेश करीब दो साल पहले हमारे पास डींग मंडी में आई थी। उसके साथ एक और आरोपी महिला थी। उस दौरान कमलेश ने कहा था कि आरोपी महिला के बेटे की शादी है। इसको शादी में पैसों की जरूरत है। आरोपी महिला के बेटे के सामने उसे नकद रुपये दिए थे। इसके बाद आरोपी महिला ने अपने बेटे की शादी में बुलाया था। महिला से जान-पहचान हो गई और हमारी नजदीकियां बढ़ गई। हम दोनों की मर्जी से दो बार शारीरिक संबंध बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




शिकायतकर्ता ने कहा कि उसके बाद आरोपी महिला ने पैसों का दबाव बनाना शुरू कर दिया। उसने कहा कि अगर रुपये नहीं दिए तो दुष्कर्म के केस में फंसाकर अदालत के चक्कर कटवाउंगी। समाज में बदनाम होने के डर से पैसे देता रहा। आरोप है कि आरोपी महिला अपने दो बेटों व भाई के साथ मिलकर मेरे से करीब 35 लाख रुपये हड़प लिए। 35 लाख रुपये खाते से आरटीजीएस और फोन पे व नकद दिए थे। इन रुपयों से महिला ने एक प्लाट का इकरारनामा किया है। प्लाट के लिए 5 लाख पांच हजार रुपये आरटीजीएस और 1 लाख 70 हजार रुपये आरोपी महिला को नकद दिए थे। आरोपी महिला के बेटे ने 10 जुलाई को मेरे से 10 हजार रुपये फोन पे से डलवाए थे। शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें