फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शराब ठेका पर तोड़-फोड़ और लूट का एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Jul 2024 03:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फॉलोअप::
विज्ञापन

चरखी गांव स्थित शराब ठेका पर शुक्रवार सुबह की गई थी वारदात, गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने लिया तीन दिन के रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। चरखी गांव स्थित शराब ठेका पर तोड़फोड़ और लूट के साथ कारिंदे से मारपीट करने के एक आरोपी को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायलय में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है। फिलहाल, इस मामले में और गिरफ्तारी होनी है।
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि चरखी निवासी हंसराज ने शुक्रवार को सदर थाने में एक शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि गांव स्थित उनके शराब ठेका पर शुक्रवार अलसुबह डंडों से लैस 10-12 युवक पहुंचे। आरोपी ठेके का गेट तोड़कर अंदर घुसे और तोड़-फोड़ शुरू कर दी। वहां मौजूद दोनों कारिंदों सुदीप व नरेंद्र ने जब आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसमें दोनों कारिंदे चोटिल हो गए। दोनों कारिंदों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ठेकेदार हंसराज की ओर से मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे फोन पर धमकी दी थी कि अगर शराब ठेका चलाना है तो उनकी हिस्सेदारी कर ले या फिर हर माह उन्हें रकम दे। अगर ऐसा नहीं किया तो शराब ठेका को आग लगा देंगे। हंसराज ने बताया कि जब उसने दोनों शर्तें मानने से इन्कार कर दिया तो रंजिशन आरोपियों ने तोड़-फोड़ के साथ ठेका में लूटपाट की। आरोपियों के पास हथियार भी था। उसके बल पर उन्होंने धमकी भी दी। प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
फोटो 15
सदर थाना पुलिस की गिरफ्त में चरखी शराब ठेका पर तोड़-फोड़ और लूट का आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें