फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: गलियों में भरे पानी की निकासी की मांग को लेकर सातरोडवासियों ने हिसार हांसी रोड पर लगाया जाम

विज्ञापन
हिसार हांसी रोड पर गांव सातरोड़ के पास जाम लगाते ग्रामीण। 
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम के वार्ड दस गांव सातरोड में पिछले करीब एक महीने से गलियों में पानी भरा होने के परेशान लोगों ने शनिवार की शाम 6:45 बजे पर हिसार-हांसी रोड पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर विरोध जताया।
विज्ञापन

रोड जाम किए जाने के बाद दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बाद में पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर दो दिन में समाधान कराने का भरोसा देकर जाम खुलवाया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि गांव की मेन चार गलियों में पिछले करीब एक महीने से जलभराव है। अब बारिश बंद होने के बाद भी पानी कम नहीं हो रहा। गांव के सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। करीब 400 से अधिक मकानों के बाहर एक महीने से पानी होने के चलते अब बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में कई बार अवगत कराया जा चुका है। इसके बाद भी समाधान नहीं किया जा रहा। प्रदर्शनकारियों ने बताया जलभराव के कारण मकानों में दरार आ रही हैं। गंदे पानी के चलते पीने का पानी भी दूषित हो गया है।
विज्ञापन

रोड जाम किए जाने की जानकारी मिलने के बाद अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान करा देंगे। प्रदर्शनकारियों ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि दो दिन में पानी नहीं निकाला गया तो दोबारा से जाम लगाएंगे। बाद में ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें