फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा चोरी मामले में वीडिया वायरल : प्रोफेसर बोले - एक भी बयान दिया तो सारी लड़कियों से करवाऊंगा शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के बायो एंड नैनो विभाग में गाइड के खिलाफ आवाज उठाने वाले शोधार्थी के खिलाफ भी एक महिला शोधार्थी ने शिकायत दी है। हालांकि शिकायत सोमवार तक भी इंटरनल कंप्लेंट कमेटी के पास नहीं पहुंची। कुलपति ने कहा कि शिकायत को प्रोक्टोरियल बोर्ड में भेजा गया है। शिकायत में क्या है, यह भी अभी साफ नहीं हो पाया।
विज्ञापन

मामले को लेकर सोमवार को एक पुराना ऑडियो वायरल हो गया। ऑडियो में लंबी बहस के बाद प्रोफेसर धमकी दे रहे हैं कि अब अगर एक भी स्टेटमेंट (बयान) दिया तो सारी लड़कियों से तेरे खिलाफ शिकायत करवा दूंगा। सूत्र बताते हैं कि इस घटना के बाद ही शोधार्थी के खिलाफ शिकायत विवि प्रशासन को दे दी गई। उधर, विवि के शोधार्थी मामले को लेकर कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार से मिले और कहा कि शोधार्थी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा है। मामले में कार्रवाई की जाए।
सुपरवाइजर शक्ल भी नहीं देखना चाहते
वायरल ऑडियो करीब 10 दिन पहले का है। इसमें विभाग की एक शिक्षिका शोधार्थी से पूछ रही है कि तुम्हारा कितना काम बचा है। शोधार्थी कहता है कि 75 प्रतिशत काम हो गया, केवल एसपीएलसी बची है। इस पर शिक्षिका कहती हैं कि तुम डिपार्टमेंट छोड़ दो और सेंट्रल लैब में काम कर लो। तुम्हारे सुपरवाइजर इतने इरिटेट हो गए हैं कि वे तुम्हारी शक्ल भी नहीं देखना चाहते। महिला प्रोफेसर शोधार्थी पर फोन को लैब में न ले जाने सहित अन्य शर्तें थोप रही हैं।
विज्ञापन

इसका कैरेक्टर खराब कर दो, कुछ नहीं कर पाएगा
वायरल ऑडियो में एक शिक्षक कह रहे हैं कि इस लड़के का कैरेक्टर खराब कर दो, यह कुछ भी नहीं कर पाएगा। हमें लिखना है कि ‘हिज कैरेक्टर इज नॉट गुड’ और इसे निकाल देते हैं। विभाग के कर्मचारी बताते हैं कि ये विश्वविद्यालय के चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर हैं। घटना के बाद उन्होंने ही शोधार्थी को 10 दिन के लिए बाहर निकाल दिया। शोधार्थी को बाहर निकाले जाने को लेकर भी सोमवार को शोधार्थियों ने मामले की जांच की मांग की।
बिना प्रोक्टर और कुलपति की अनुमति के शोधार्थी को कैसे निकाला बाहर
ऑडियो में उक्त शिक्षक शोधार्थी को 10 दिन तक विवि में एंट्री बैन करने की बात कह रहे हैं। विवि के अन्य शोधार्थियों ने बताया कि एक चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एक शोधार्थी को कैसे धमकी दे सकते हैं। यहां तक कि बिना प्रोक्टर और कुलपति की अनुमति के शोधार्थी को विवि से बाहर नहीं निकाल सकते। उन्होंने कहा कि वे कुलपति से मिले हैं और मामले में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
प्रो. बोले - मेरे बच्चों का अपहरण करवाने की धमकी दे रहा
ऑडियो में प्रोफेसर भी शोधार्थी पर आरोप लगा रहे हैं। वे कह रहे हैं कि तू मेरा मर्डर करवाने की धमकी देता है। मेरे बच्चों का अपहरण करवाने की धमकी देता है। ऐसा नहीं चलेगा। मैं तुम्हें अपनी लैब में काम नहीं करने दूंगा। वहीं, शोधार्थी उनसे लैब में काम करने देने की अनुमति मांग रहा है।
अब सारा मामला प्रोक्टोरियल कमेटी देखेगी
शिकायत महिला से मिली है। यौन उत्पीड़न का मामला नहीं था तो शिकायत आईसीसी की बजाय प्रोक्टोरियल कमेटी को भेजी है। अब सारा मामला प्रोक्टोरियल कमेटी ही देखेगी।
विज्ञापन

- प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति, गुजवि, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें