फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू में महिला कर्मी से मारपीट मामले में एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान विश्वविद्यालय में एक महिला कर्मी के साथ मारपीट करने के मामले में विवि प्रशासन की तरफ से बनाई गई कमेटी को एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी। जिसके बाद विवि प्रशासन मामले में आगामी कार्रवाई करेगा। इससे पहले महिला से मारपीट के मामले में विवि प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए सुपरिंटेंडेंट भारत भूषण को निलंबित कर दिया था। मामले में प्रो. संजीव कुमार की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी का गठन भी किया गया है। जानकारी के अनुसार पीड़ित पक्ष पर समझौता बनाने का दबाव भी बनाया गया है। मामले में जीजेयू चौकी में भी महिला कर्मी ने शिकायत दी थी। जिसमें शिकायत के बाद दोनों पक्षों को एसएचओ के सामने पेश किया गया था।
विज्ञापन



ये था मामला

जानकारी के अनुसार महिला कर्मी को सहकर्मियों से जानकारी मिली थी कि सुपरिंटेंडेंट भारत भूषण उनके बारे में अफवाहें फैला रहा है। इसको लेकर वह उनके आवास पर बातचीत करने गई थी। महिला कर्मी का आरोप है कि इसी दौरान भारत भूषण ने उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत यूनिवर्सिटी पुलिस चौकी में भी दी है।
-



मारपीट मामले में तीन सदस्यीय टीम जांच कर रही है जल्द ही जांच पूरी करके प्रशासन को सौंप दी जाएगी। -
प्रो. संजीव कुमार, जांच कमेटी अध्यक्ष, जीजेयू

मारपीट मामले में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है जो एक सप्ताह में मामले की जांच कर रिपोर्ट विवि प्रशासन को देगी। रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। मामला सामने आने के बाद आरंभिक रिपोर्ट मिलने के बाद सुपरिंटेंडेंट को निलंबित कर दिया था। -
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विनोद छोकर, कुलसचिव, जीजेयू।





मामले में दोनों पक्षों को एसएचओ के सामने पेश किया जा चुका हैं। तफ्तीश में मामला धक्का-मुक्की का पाया गया है। - सुमन एएसआई, जीजेयू पुलिस चौकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें