फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डांडिया क्वीन बनीं रेनू सिंगला, अर्चना भारद्वाज ने जीता बेस्ट ड्रेस का खिताब

विज्ञापन
कैम्प चौक स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में डांडिया खेलती महिलाएं। 
विज्ञापन
हिसार। ओजस्वनी महिला समिति की ओर से शनिवार को कैंप चौक स्थित द वाटिका में रास आरंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवरात्र के उल्लास के बीच हुए आयोजन में रेनू सिंगला को डांडिया क्वीन और अर्चना भारद्वाज को बेस्ट ड्रेस चुना गया।
विज्ञापन


गुजराती पारंपरिक परिधानों, रंग-बिरंगे चनिया-चोली और आकर्षक आभूषणों में सजी महिलाओं ने डांडिया-गरबा प्रस्तुतियों से समां बांधा। महिलाओं ने राधा कैसे न जले, नगाड़ा संग ढोल बाजे, ढोली तारो ढोल बाजे, छोगाड़ा और शुभारंभ जैसे गीतों पर नृत्य किया। इसके अलावा तंबोला और विभिन्न फन गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साह से हिस्सा लिया।

एंकर सौरभ ठकराल ने मंच संचालन करते हुए अपनी रोचक शैली से कार्यक्रम में रौनक बनाए रखी। समिति की अध्यक्ष अनीता जैन के साथ गुंजन आर्या, अनु गोयल, पूनम, किरण, पल्लवी जैन, नीतू, सोनू, आरती और पूजा रिधि सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन में सहयोग दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर त्योहार की खुशियां साझा करने और प्रतिभा दिखाने का अवसर देना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें