रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी भिवानी निवासी सियाराम, नरवाना के राजगढ़ निवासी करण सिंह व आदमपुर के भोड़िया बिश्नोईयान निवासी रामफल की ओर से सीजेएम शिफा की अदालत में लगाई गई जमानत याचिका खारिज हो गई है। बता दें कि एएसपी उपासना व शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कप्तान सिंह ने 12 मई को ड्रग इंस्पेक्टर रमन श्योराण के साथ मिलकर भिवानी निवासी सियाराम, नरवाना के राजगढ़ निवासी करण सिंह व आदमपुर के भोड़िया बिश्नोईयान निवासी रामफल को सेवक सभा अस्पताल के बाहर रेमडेसिविर इंजेक्शन 55 हजार रुपये में बेचते हुए गिरफ्तार किया था।