हांसी। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल मैदान में ''रन फॉर स्वदेशी'' और भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ़ सुरेश कुमार गुप्ता ने की। उन्होंने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनके विचारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
प्राचार्य ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके आदर्श आत्मविश्वास, सेवा, राष्ट्रनिर्माण एवं स्वदेश प्रेम की भावना से जुड़ते हैं। इस अवसर पर एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा कुमारी प्रमिला ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर भाषण दिया, जबकि छात्रा कुमारी नीशू ने अपनी कविता के माध्यम से संदेश दिया।
रन फॉर स्वदेशी कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वदेशी मूल्यों, आत्मनिर्भर भारत और शारीरिक फिटनेस के प्रति जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में अर्थशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ़ गीता दहिया और लाइब्रेरियन डॉ़ सविता मलिक का मार्गदर्शन था।