फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नहरबंदी से पहले नहर में पानी आने से मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सिंचाई विभाग ने नहरबंदी लागू होने से पहले नहर में पानी छोड़ा है। जनस्वास्थ्य विभाग ने भी जलघर के वाटर टैंकों को भरने का काम शुरू कर दिया है। विभाग के अधिकारियों की मानें तो अगर 6 अप्रैल तक नहर में पानी चलता है तो टैंक पूरे भर जाएंगे और नहरबंदी के दौरान उन्हें पानी की ज्यादा राशनिंग नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

बता दें कि सिंचाई विभाग ने 6 से 20 अप्रैल तक नहरबंदी की घोषणा की हुई है। शहर के आजाद नगर, कैमरी रोड व तोशाम रोड जलघर को बालसमंद सब ब्रांच और महाबीर कॉलोनी, स्काडा जलघर, सातरोड़ व सिरसा रोड जलघर को सातरोड सब ब्रांच से पानी मिलता है। बालसमंद सब ब्रांच में 29 मार्च को पानी बंद हो गया था। चूंकि नहरबंदी शेड्यूल के हिसाब से अब 20 अप्रैल या उसके बाद ही इस ब्रांच में पानी आना है तो इसे देखते हुए थोड़ा पानी नहर में छोड़ा गया था ताकि जनस्वास्थ्य विभाग व एचएसवीपी खाली हुए पानी के टैंकों को भर सके। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई विकास आर्य ने बताया कि अगर 6 अप्रैल तक यह पानी चल जाता है तो उन्हें नहरबंदी के दिनों में ज्यादा पानी की राशनिंग नहीं करनी पड़ेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें