फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : हिसार में 139 सैंपल की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
सैंपल लेकर जाते हुए दंत चिकित्सक बंसीलाल व टीओ वेदव्रत। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बने ट्राईएज में वीरवार को खांसी, जुकाम, बुखार संबंधित 185 लोग जांच कराने के लिए पहुंचे। इनमें से ज्यादातर लोग दिल्ली, गुरुग्राम, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हैदराबाद और चंडीगढ़ से आए हुए थे। जांच के दौरान उनमें से 105 लोगों में कोरोना संदिग्ध लक्षण मिले तो चिकित्सक द्वारा उन सभी के सैंपल लिए गए। अन्य लोगों में कोई लक्षण नहीं मिले तो चिकित्सक ने दवा देकर उन्हें घर भेज दिया गया। जिला अस्पताल की ओर से वीरवार शाम तक 200 से अधिक सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन

वहीं नागरिक अस्पताल की तरफ से वीरवार सुबह अश्व अनुसंधान केंद्र की लैब में भेजे गए 155 में से 139 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। अन्य 16 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।
जिला नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में वीरवार को चार मरीज दाखिल हुए, जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए। अन्य तीन की रिपोर्ट निगेटिव आने पर सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

बरवाला सब्जी मंडी से 43 सैंपल लिए
जिला अस्पताल की तरफ से दंत चिकित्सक डॉ. रवि चौहान व लैब टेक्नीशियन राकेश शर्मा के नेतृत्व में उनकी टीम ने रैंडम सैंपलिंग के तहत बरवाला सब्जी मंडी से वीरवार अलसुबह पांच बजे 43 लोगों के सैंपल लिए। इनमें गाड़ी चालक, आढ़ती, रेहड़ी वाले और आसपास के दुकानदार शामिल हैं। विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर यह रैंडम सैंपलिंग की जा रही है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें