फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: नीट की तैयारी कर रही छात्रा को शादी का झांसा देकर रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक शिक्षण संस्थान से नीट की तैयारी कर रही युवती के साथ दूर के रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। रिश्तेदार ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो खींच ली। अब शादी से इन्कार कर दिया। महिला थाना पुलिस ने नामजद प्रदीप के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने की जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे राजस्थान पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा का कहना है कि वह नीट की तैयारी कर रही है। अहीरवाल का प्रदीप दूर का रिश्तेदार है। उसके साथ तीन साल से सहमति संबंध में रहती हूं। मार्च 2020 में बहन के पास राजस्थान गई थी। प्रदीप का गांव वहां से कुछ दूरी पर है और उसी दौरान प्रदीप की बहन की शादी थी। शादी के दौरान प्रदीप की बहन, परिवार वाले व मेरी बहन खरीदारी करने बाजार गए हुए थे। घर पर मेरे सिवाय कोई नहीं था। उस समय प्रदीप घर पर आया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़िता ने कहा कि प्रदीप ने कई बार दुष्कर्म किया। साल 2022 में नीट की तैयारी करने सीकर चली गई। वह वहां भी कई बार पहुंचा और मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। मोबाइल से मेरी वीडियो व फोटो खींच ली। अब शादी करने से मुकर गया है। महिला थाना पुलिस केस दर्ज कर उसे राजस्थान पुलिस को ट्रांसफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें