फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील में बोगस मालिक खड़ा कर प्लाट की रजिस्ट्री करवाई, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तहसील कार्यालय में बोगस मालिक पेश कर प्लाट की रजिस्ट्री दूसरे के नाम कराने के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन नामजद और अन्य के खिलाफ षडयंत्र रचने, धोखाधड़ी व जालसाजी करने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में न्यू गीता कॉलोनी के रामनिवास, रामअवतार, राजेश, बोगस मालिक, गवाह व अन्य को आरोपी बनाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में हाजमपुर के रहने वाले सुभाष ने बताया कि मैं खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता हूं। मैंने 16 अप्रैल 1985 को 199 गज का एक प्लाट दिनेश कुमार जैन निवासी न्यू गीता कॉलोनी से खरीदा था। मैंने मौके पर कब्जा व रजिस्ट्री बयाना अपने नाम करवाते ही पा लिया था। प्लाट का इंतकाल भी इन्द्राज हो चुका है। मुझे अब पैसों की जरूरत थी। इसलिए मैंने वह प्लाट बेचना चाहा और खरीददार के हक में रजिस्ट्रार कार्यालय में गया। तब रजिस्टरी क्लर्क ने बताया कि यह प्लाट तो आप पहले ही किसी व्यक्ति के नाम करवा चुके हो। मैंने प्लाट के कागजात दिखाने के बारे में रजिस्ट्री क्लर्क कहा तो पाया कि किसी ने मेरी जगह बैठकर फर्जी हस्ताक्षर करके रजिस्ट्री बयाना रामनिवास निवासी हिसार के हक में करवा रखा है। मुझे इसकी जानकारी नहीं थी। प्लाट पर आज भी मेरा कब्जा है। धोखाधड़ी से मेरा प्लाट बेचने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें