फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: मिशन बुनियाद के लिए 5 नवंबर से पंजीकरण, दिसंबर में होंगी पहले स्तर की परीक्षाएं

Mon, 02 Nov 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की राह आसान होने जा रही है। शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद और हरियाणा सुपर-100 के लिए पंजीकरण और जागरूकता अभियान का कार्यक्रम जारी कर दिया है। दोनों योजनाओं के लिए पांच नवंबर से पंजीकरण शुरू होगा। दिसंबर में पहले स्तर की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

डीईओ रामरतन ने बताया कि कक्षा आठवीं में पढ़ रहे उन विद्यार्थियों का मिशन बुनियाद के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा, जिन्होंने सातवीं में 60 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। इसी तरह कक्षा दसवीं के उन विद्यार्थियों को हरियाणा सुपर-100 के लिए पंजीकरण कराना होगा, जिन्होंने नौवीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 60 प्रतिशत से कम अंक वाले विद्यार्थी भी अपनी रुचि के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।


सुपर-100 के लिए पांच दिसंबर अंतिम तिथि

हरियाणा सुपर-100 के लिए पांच दिसंबर तक पंजीकरण होगा। इसके प्रवेश पत्र सात दिसंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। इन्हें डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर है। पहले स्तर की परीक्षा 16 दिसंबर को होगी। मिशन बुनियाद के लिए 12 दिसंबर तक पंजीकरण कराया जा सकेगा। इसके प्रवेश पत्र 14 दिसंबर से डाउनलोड होंगे। इन्हें डाउनलोड करने की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है। पहले स्तर की परीक्षा 23 दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन




स्कूलों में पहुंचेंगे केंद्र समन्वयक

पांच नवंबर से जागरूकता अभियान भी शुरू होगा। इसके तहत विकल्प फाउंडेशन के केंद्र समन्वयक निर्धारित सरकारी स्कूलों में पहुंचेंगे। वे विद्यार्थियों को दोनों योजनाओं के उद्देश्य, उपलब्धियों और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी देंगे। कक्षा आठवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को जागरूकता वीडियो दिखाए जाएंगे। सूचना पट पर पोस्टर लगाए जाएंगे। विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करने के साथ पंजीकरण में भी मदद की जाएगी।



जिलास्तर पर होंगे जागरूकता कार्यक्रम

शिक्षा विभाग प्रत्येक जिले में अलग-अलग खंडों के बजाय जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित करेगा। इसमें सभी खंडों के सरकारी स्कूल भाग लेंगे। प्रत्येक स्कूल से आठवीं और दसवीं के दो-दो मेधावी विद्यार्थियों को अभिभावकों के साथ बुलाया जाएगा। एक शिक्षक और स्कूल प्रबंधन समिति का एक सदस्य भी शामिल होगा। हरियाणा सुपर-100 में सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया जाएगा। डीईओ अभियान के प्रभारी और जिला विज्ञान विशेषज्ञ नोडल अधिकारी होंगे। अभियान के संचालन के लिए हिसार जिले को 2.10 लाख रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें