फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अग्निवीर भर्ती रैली के पंजीकरण शुरू, 10 अप्रैल तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

हिसार। भारतीय सेना में अग्निवीरों की भर्ती के रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। अग्निपथ भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी डॉट एनआईसी डॉट इन पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 10 अप्रैल है।
हिसार सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक ने बताया कि अग्रिपथ योजना के तहत ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान किया जाना है। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार दो अग्निवीर श्रेणी के लिए आवेदन कर सकते हैं, अबकी बार ऐसा विकल्प भी दिया गया है। भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा (सीईई) द्वितीय चरण में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
भर्ती निदेशक ने बताया कि हिसार, फतेहाबाद, सिरसा व जींद जिला के जिन युवाओं का जन्म एक अक्टूबर 2004 से एक अप्रैल 2008 के बीच हुआ है, वे आवेदन के पात्र होंगे। ऐसे युवा जिन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है या बोर्ड परीक्षा दे चुके हैं और अभी उनके परिणामों की घोषणा नहीं हुई है, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य औपचारिकताओं को पूरा करते हों। अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमैन (10वीं पास) व अग्निवीर ट्रेडमैन (8वीं पास) के पद सभी आर्म फोर्स के लिए हैं। न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी करने वाले युवा इस योजना के तहत अपने ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें