फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ योजना : जिले में 12 अगस्त से अग्निवीरों की भर्ती, उपायुक्त व एसपी ने लिया प्रबंधों का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हिसार। उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती रैली के लिए संबंधित विभागों की बैठक ली। भर्ती रैली को सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करवाने के लिए उपायुक्त ने प्रशासन द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक-दिशा निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, भर्ती निदेशक कर्नल मोहित, सहायक भर्ती निदेशक सूबेदार मेजर मनभर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे। उन्होंने जन-स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को पेयजल, बिजली निगम के अधिकारियों को बिजली तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। भर्ती निदेशक कर्नल मोहित ने बताया कि 12 से 29 अगस्त तक हिसार, सिरसा, जींद व फतेहाबाद जिले के युवाओं की अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी। भर्ती रैली में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, क्लर्क, टेक्निकल तथा ट्रेड्समैन की भर्ती की जाएगी।
एडमिट कार्ड जारी
- भर्ती निदेशक कर्नल मोहित ने बताया कि अग्निवीरों की भर्ती रैली के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से वेबसाइट पर लॉग इन कर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के उम्मीदवार ये रखे ध्यान
भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवार प्रवेश पत्र पर अपना नवीनतम स्वप्रमाणित पासपोर्ट आकार का फोटो चिपकाएं। उम्मीदवार रैली स्थल पर ऑनलाइन प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट, मूल प्रमाण पत्र जैसे मूल मार्कशीट, स्कूल, कॉलेज छोड़ने का प्रमाण पत्र, जन्म निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटो की पंद्रह प्रतियां अपने साथ लाएं। एनसीसी सर्टिफिकेट, स्पोर्ट्स सर्टिफिकेट, आईटीआई डिप्लोमा प्रमाणपत्र, लाइट मोटर वाहन ड्राइविंग लाइसेंस है, तो वह भी साथ लाएं। वेबसाइट पर शपथ पत्र प्रारूप के अनुसार शपथ पत्र भी लाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें