फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल में रविंद्र चोपड़ा बने समिति सदस्य

विज्ञापन
सीएम नायब सैनी को गुलदस्ता देते हिसार के रविंद्र चोपड़ा।
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा स्टेट फार्मेसी काउंसिल का पुनर्गठन किया गया है। इसमें बी.बी. सिंगल को चेयरमैन, टीपू सिंह को उपप्रधान, अरुण पराशर को कोषाध्यक्ष, जबकि हिसार के रविंद्र चोपड़ा और गुरुग्राम के अनिल परमार को कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में फार्मेसी क्षेत्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। काउंसिल ने फार्मासिस्टों के पंजीकरण और नवीनीकरण की प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटलाइज करने, ई-केवाईसी प्रणाली लागू करने तथा राज्य की सभी विश्वविद्यालयों से डिग्री व डिप्लोमा धारकों की सूची साझा करने की व्यवस्था बनाने पर सहमति जताई।
इसके अलावा बैठक में जीएसटी इंटेलिजेंस निदेशालय से आए कारण बताओ नोटिस पर भी चर्चा की गई। काउंसिल सदस्यों ने कहा कि यह संस्था स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर मरीजों को दवाओं और सर्जिकल सामग्री के वितरण में अहम भूमिका निभाती है। रविंद्र चोपड़ा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें