फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बंबीहा गिरोह का गुर्गा है रविंद्र उर्फ फौजी लूट, हत्या व फिराैती के 24 केस हैं दर्ज

Mon, 03 Feb 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फतेहाबाद यूनिट ने शनिवार को गांव गुराना से जींद जिले मे गांव अलेवा निवासी वांछित अपराधी रविंद्र उर्फ फौजी को गिरफ्तार किया। टीम ने आरोपी से गांजा, पिस्तौल के अलावा 17 कारतूस बरामद किए थे। जांच में सामने आया कि रविंद्र उर्फ फौजी बंबीहा गिरोह का गुर्गा है और पंजाब व हरियाणा में सक्रिय है। आरोपी के खिलाफ 24 से अधिक केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी रविंद्र उर्फ फौजी पर हत्या, लूट, फिरौती के जींद जिले में 15, पानीपत में 4, करनाल में 3 और सोनीपत में 2 केस दर्ज हैं। आरोपी को रविवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हरियाणा एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो फतेहाबाद यूनिट के नोडल अधिकारी डीएसपी जोगिंद्र सिंह और इंचार्ज सब इंस्पेक्टर कपिल देव ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि 5 नशा तस्कर नशे की सप्लाई के लिए गांव गुराना के बस स्टैंड पर आए हैं। टीम जब मौके पर पहुंची तो धुंध व अंधेरे का फायदा उठाकर चार आरोपी भाग निकले जबकि रविंद्र को दबोच लिया गया।
टीम ने हांसी के तहसीलदार अनिल कुमार की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली तो उसके पास 11.880 किलोग्राम गांजा, एक पिस्तौल, 17 कारतूस बरामद हुए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथ गुराना निवासी धोला व राहुल उर्फ रिंकू, डाटा निवासी काला, फतेहाबाद का भूना निवासी वरुण थे। नारनौंद थाना पुलिस ने एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें