फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की ध्मकी देकर 20 दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर निवासी एक युवती ने एक युवक पर उसे शादी का झांसा देकर व उसकी आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर 20 दिन तक उसे बंधक भी बनाया। मामले की शिकायत पीड़िता ने सदर थाने में दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2017 को आरोपी उसकी बहन के ससुराल में मिला। उस दौरान आरोपी ने उससे बातचीत शुरू कर दी व उसे एक सिम दिया। इस बीच आरोपी ने उसे एक दिन हिसार में मिलने के लिए बुलाया। हिसार बस अड्डे से आरोपी उसे कार में बैठाकर अन्य जगह ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती का प्रयास किया। आरोपी ने उसे कहा कि वह तालाकशुदा है और उसके कोई संतान नहीं है। आरोपी ने इस दौरान उससे शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। वर्ष 2020 को आरोपी उसे एक गांव में ले गया। वहां पर आरोपी के माता-पिता भी मौजूद थे। पीड़िता को आरोपियों ने यहां पर 20 दिन तक बंधक बनाए रखा। इस बीच आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो व वीडियो वायरल करने की भी उसे धमकी दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें