फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: भाजपा नेता मंदीप सहित दो पर साजिश के तहत दर्ज कराया था दुष्कर्म का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा नेता मंदीप मलिक और प्रॉपर्टी डीलर प्रदीप सहरावत पर दर्ज कराया गया दुष्कर्म का मामला खारिज करने के लिए पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट दी है। एएसपी प्रतीक गहलोत की अगुवाई में बनी एसआईटी ने इस मामले की जांच के बाद यह रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन

एक महिला ने 22 अक्तूबर 2024 को सदर थाना पुलिस को एक शिकायत दी थी कि वह अपने मुहंबोले भाई गजेंद्र के साथ रहती है।वह मकान किराए पर लेने के लिए प्राॅपर्टी एडवाइजर प्रदीप सहरावत, मंदीप मलिक से मिली थी। दोनों ने उसे एक होटल में बुलाया। और नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। एसआईटी ने अदालत में दी रिपोर्ट में बताया कि आरोप लगाने वाली महिला का मेडिकल कराया गया। कहीं पर भी किसी तरह का चोट का निशान नहीं पाया गया।
जबरदस्ती होती तो कहीं न कहीं चोट के निशान जरूर होते। महिला सहज ही होटल के कमरे में जाती दिख रही है। उसके पीछे होटल में काम करने वाला लड़का भी जाता दिखा। उस लड़के के बयान लिए तो बताया कि महिला पूरी तरह से होश में थी। पुलिस ने गजेंद्र के माेबाइल की कॉल डिटेल निकाली, जिसमें पाया कि गोल्ड सुक प्रोजेक्ट के संचालक सुरेंद्र जांगड़ा के नंबर पर उसकी काफी बात होती रही हैं।
विज्ञापन

सुरेंद्र जांगड़ा और प्रदीप सहरावत का गोल्ड सुक मामले को लेकर विवाद चल रहा है। कॉल डिटेल में महिला का भी गजेंद्र से कई बार पर फोन पर संपर्क पाया गया है। जांच में पाया कि गजेंद्र व सुरेंद्र जांगड़ा ने साजिश के तहत मंदीप व प्रदीप पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें