फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहमति संबंध में रह रही युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले की एक 20 साल की युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने का आरोपी युवती का प्रेमी बताया जा रहा है। दुष्कर्म पीड़िता व आरोपी बीते कई महीनों से सहमति संबंध में रह रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि योगेश ने शादी का झांसा देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण किया है। पीड़िता कहना है कि 15 दिनों से आरोपी योगेश अपना फोन बंद करके फरार हो गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह आरोपी योगेश के साथ एक साल से सहमति संबंध में रह रही थी। पांच महीने तक वह आरोपी के साथ चंडीगढ़ में रही थी। वहां पर योगेश शादी करने की बात कहकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता था। पीड़िता के अनुसार आरोपी 15 दिसंबर को उसे छोड़कर भाग गया है और अपना नंबर भी बंद कर लिया है। आरोपी के घरवाले भी उसके साथ बात नहीं करवा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें