फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त एसई से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Mon, 11 Aug 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। वार्ड-6 निवासी सिंचाई विभाग से सेवानिवृत्त एसई रमेश कुमार से शनिवार रात पत्र डालकर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक सवार दो युवक उनके घर के बाहर धमकी भरा पत्र फेंक गए। घटना की जानकारी मिलते ही हिसार सीआईए और बरवाला एबीवीटी टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

अखबार उठाते समय मिला धमकी भरा पत्र
पीड़ित रमेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह करीब 7:30 बजे जब वह घर के मुख्य गेट पर अखबार लेने गए तो वहां एक मुड़ा हुआ कागज पड़ा मिला। पहले उन्हें पत्र में लिखी बातें समझ नहीं आईं, लेकिन दोबारा पढ़ने पर साफ हो गया कि किसी ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है और राशि न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है।
सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी
रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। तीन कैमरों की फुटेज में दिखा कि रात करीब डेढ़ बजे दो युवक बाइक पर सवार होकर घर के सामने आए और एक युवक ने मुख्य गेट पर पत्र फेंका। पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें