फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाखों से बाहर आया रामपाल: हिसार की जेल नंबर 2 में 11 साल 5 महीने से था बंद, पुलिस अलर्ट मोड पर रही

Fri, 10 Apr 2026 10:04 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

रामपाल के वकील एडवोकेट सचिन दास ने बताया कि एडीजे गगनदीप मित्तल की अदालत में बेल बॉन्ड भरा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी के बाद शाम 5 बजे के बाद रामपाल जेल से बाहर आया।
विज्ञापन
रामपाल को जमानत - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल आज शुक्रवार को 11 साल 5 महीने की जेल कैद के बाद सलाखों से बाहर आया। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से मिली जमानत के आधार पर वे हिसार की जेल नंबर 2 से रिहा हुआ। रामपाल के रिहाई के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। उनके हजारों अनुयायियों के हिसार पहुंचने की संभावना को देखते हुए राजगढ़ रोड, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, जेल परिसर और शहर के विभिन्न पार्कों में भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कानून-व्यवस्था बिगड़ने की किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
वर्ष 2006 में रोहतक के करोंथा गांव स्थित रामपाल के आश्रम में हुई हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में रामपाल पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। करीब 22 महीने जेल में रहने के बाद अप्रैल 2008 में उन्हें जमानत मिल गई थी। जुलाई 2014 में करोंथा हिंसा मामले में हिसार अदालत में पेशी के दौरान उनके समर्थकों और वकीलों के बीच झड़प हो गई थी। इसके बाद हाईकोर्ट के आदेश पर नवंबर 2014 में बरवाला आश्रम में 14 दिन तक चले गतिरोध के बाद पुलिस ने रामपाल को गिरफ्तार किया था। तब से वे लगातार जेल में बंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें