फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलू राम पूनिया हत्याकांड: दोषी सोनिया को चौथे दिन भी नहीं मिले जमानती, चाचा व चचेरे भाई-बहन ने नहीं बॉन्ड

Tue, 16 Dec 2025 08:35 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)

सार

सूत्र बताते हैं कि सोनिया के लिए न तो संजीव का परिवार और न ही उसके चाचा व चचेरे भाई-बहन बॉन्ड देंगे। सोनिया के चाचा व चचेरे भाइयों ने उससे जान का खतरा बताया है और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
रेलू राम पूनिया की बेटी सोनिया और दामाद संजीव कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब 24 साल पहले रेलू राम पूनिया हत्याकांड में दोषी बेटी सोनिया को हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद सोमवार को चौथे दिन भी कोई जमानती नहीं मिला। इस मामले में सोनिया का पति संजीव भी दोषी है। बताया जा रहा है कि पति पत्नी के बीच अनबन चल रही है। इस कारण संजीव की मां उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी राजबीरी देवी और चाचा राजेंद्र ने एक-एक लाख रुपये के बेल बाॅन्ड संजीव के लिए शुक्रवार को हिसार की अदालत में दे दिए, लेकिन सोनिया के लिए नहीं दिए।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सोनिया के लिए न तो संजीव का परिवार और न ही उसके चाचा व चचेरे भाई-बहन बॉन्ड देंगे। सोनिया के चाचा व चचेरे भाइयों ने उससे जान का खतरा बताया है और हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि करनाल का एक परिवार सोनिया के लिए बेल बॉन्ड दे सकता है। इस परिवार से सोनिया की जान-पहचान जेल में ही हुई थी। इस परिवार की महिला ने जेल में सोनिया की काफी मदद की थी। एडवोकेट आरएस खटाना ने कहा कि सोमवार को सोनिया के लिए बेल बॉन्ड देने के लिए कोई नहीं आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें