सिवानी मंडी। सेठ मेघराज जिंदल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वीरवार को 26वीं वार्षिक एथलेटिक खेलकूद प्रतियोगिता की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति और युवा समाजसेवी राजेश केडिया ने शिरकत की। 10 हजार मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष के राकेश प्रथम रहे।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राजेश केडिया ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा, प्रतिस्पर्धा में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना है। जो खिलाड़ी इस बार जीत हासिल नहीं कर पाए हैं, वे निराश न हों। मेहनत और अभ्यास से अगली बार वे जरूर सफल होंगे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यपाल सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उनका परिचय दिया। मंच संचालन डॉ. मुनिश कुमार भारद्वाज और डॉ. मीनाक्षी पाहवा ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राजकुमार, डॉ. रणजीत सिंह, डॉ. कार्तिक अरोड़ा, डॉ. सुरेश लांबा, प्रो. यशू शर्मा, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सुमन शर्मा, डॉ. सुनैना, डॉ. सुजाता सहित महाविद्यालय के सभी शिक्षक, विद्यार्थी और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम
स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ. कृष्ण कुमार ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी देते हुए विजेताओं की घोषणा की:
पुरुष वर्ग: 10,000 मीटर दौड़ में राकेश प्रथम, रवि द्वितीय व कपिल शर्मा तृतीय रहा।
5,000 मीटर दौड़ में प्रथम राकेश कुमार, द्वितीय कपिल शर्मा और तृतीय सुखबीर सिंह रहा।
1,500 मीटर दौड़ में प्रथम राकेश कुमार, द्वितीय रवि कुमार व तृतीय कपिल शर्मा रहा।
200 मीटर दौड़ में प्रथम कपिल शर्मा, द्वितीय रवि कुमार व तृतीय राकेश कुमार रहा।
800 मीटर दौड़ में प्रथम रवि कुमार, द्वितीय राकेश कुमार और तृतीय कपिल शर्मा रहा।
महिला वर्ग:
1500, 3,000 व 5,000 मीटर दौड़ में पंकज प्रथम, आशा द्वितीय व पूजा तृतीय रही।