फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजेश हत्याकांड का आरोपी काबू, एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया

Thu, 12 Feb 2026 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
बास। गांव भकलाना के राजेश उर्फ राजू (45) हत्याकांड में बास पुलिस ने आरोपी अमन उर्फ निक्का को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बलवान सिंह के अनुसार, भकलाना निवासी कमल ने बताया था कि मंगलवार की रात उसके भाई राजेश और आरोपी के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद आरोपी ने पत्थरनुमा खंभे से राजेश के सिर और चेहरे पर कई वार किए। गंभीर चोटें लगने के कारण परिजन उसे जींद के निजी अस्पताल में भर्ती करवा गए, लेकिन बुधवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कमल के बयान पर थाना बास में मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभ में केस मारपीट की धाराओं में दर्ज हुआ, लेकिन मौत के बाद पुलिस ने हत्या की धारा जोड़ दी।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित की। सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। आरोपी से पूछताछ जारी है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें