फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राजस्थान के युवक की हत्या कर शव फार्म हाउस की डिग्गी में फेंका

Fri, 06 Sep 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। राजस्थान के झुंझुनू से पांच दिन पहले गाड़ी ठीक करवाने आए 34 साल के विमल चाहर की हत्या कर शव को कालीरावण गांव स्थित फार्म हाउस की डिग्गी में फेंक दिया। पता चलने पर बुधवार को मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। अग्रोहा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में वीरवार को शव का मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के चाचा प्रधान सिंह की शिकायत पर चिकित्सक समेत 6 के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में राजस्थान के झुंझुनू के पिचानव खुर्द निवासी प्रधान सिंह ने बताया कि पांच दिन पहले भतीजा विमल गाड़ी ठीक करवाने के लिए हिसार की ऑटो मार्केट में आया था। बुधवार को सूचना मिली कि विमल गायब हो गया और बाद में पता चला कि कालीरावण गांव स्थित फार्म हाउस की पानी की डिग्गी से उसका शव बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर गांव कालीरावण पहुंचे। विमल के सिर और गर्दन पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। प्रधान सिंह का कहना है कि रात को फार्म हाउस पर रुके लोगों ने विमल की हत्या कर शव को डिग्गी में फेंका है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर झुंझुनू के रोविन, शारूख, अमित, नवनी, बीकानेर के दर्शन और गुरुग्राम के डाॅ. सोनू के खिलाफ हत्या और शव को खुर्दबुर्द करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतक के चाचा प्रधान सिंह की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - तनेजपाल, थाना प्रभारी अग्रोहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें