फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस से गिरने से चोटिल हुई महिला, चालक पर मामला दर्ज

Fri, 06 Sep 2024 04:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बरवाला रोड पर 11 दिन पहले बस से गिरने से चोटिल हुई महिला ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया। महिला ने स्वास्थ्य ठीक होने पर पुलिस को अब शिकायत दी। शिकायत में भाटला निवासी माया ने बताया कि वह घरेलू कार्य करती है। 25 अगस्त को वह बाजार में आई थी। गांव वापस जाने के लिए प्राइवेट बस में बैठ गई। माया ने बताया कि उसने चालक को भाटला माइनर टेल के पास बस रोकने को कहा और वह सीट से उठकर आगे वाली खिड़की के पास आ गई। चालक ने बस को रोकने के लिए धीरे किया। इस पर वह बस के गेट पर आ गई। उतरते समय चालक ने बस को चला दिया। जिससे वह नीचे सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोटें लगीं। पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें