फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: शहर की विभिन्न समस्याएं उठाईं, मुख्यमंत्री से शहर का दौरा करने की मांग

Sat, 15 Aug 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। शहर में में सीवरेज, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाओं और पेंशन से जुड़ीं समस्याएं उठाते हुए कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता पं. सुमन शर्मा ने प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायक विनोद भयाना और प्रशासन पर निशाना साधा।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक निजी होटल में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 15 अगस्त को हांसी में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से समारोह के साथ शहर का दौरा कर जनसमस्याओं का जायजा लेने की मांग की।
सुमन ने कहा कि करीब एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री हांसी आए थे और करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर शहर के हालात देखे थे। इसके बावजूद कई क्षेत्रों में सीवरेज मिश्रित पानी और पेयजल की समस्या बनी हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक और अधिकारी समस्याओं के समाधान पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे।
विज्ञापन

उन्होंने नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों और आवश्यक मशीनों की कमी का मुद्दा उठाते हुए अल्ट्रासाउंड जैसी जरूरी जांच में मरीजों को हो रही परेशानी का जिक्र किया। उन्होंने पर्याप्त डॉक्टरों की नियुक्ति और चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। उनका कहना था कि जिला बनने के बावजूद सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ और गरीब मरीज निजी अस्पतालों पर निर्भर हो रहे हैं।
सुमन शर्मा ने बुजुर्गों की पेंशन संबंधी समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अधिकारियों से रिपोर्ट लेने के बजाय सीवरेज, पेयजल, सड़क और अस्पताल की स्थिति स्वयं देखें। समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शहरवासियों के साथ विधायक विनोद भयाना के आवास का घेराव किया जाएगा। सरकार पर धरातल पर काम नहीं करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें