फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 7 जिलों में सामान्य से 3 से 33 प्रतिशत बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। हरियाणा में निर्धारित समय पर मानसून का सक्रिय होने के बाद 30 जून से 24 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश हो रही है। अधिकतर स्थानों पर मानसून में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज हुई है। आंकड़ों के हिसाब से अभी हरियाणा के सात जिलों में अभी भी बारिश कमी बनी हुई है। हरियाणा के बाकी सभी 15 जिलों में 24 जुलाई तक मानसून बारिश सामान्य से अधिक हुई है ।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि रविवार को दक्षिणपूर्वी मध्यप्रदेश पर सक्रिय हो गया है। साथ ही साथ दक्षिणी पश्चिम राजस्थान पर बना चक्रवातीय सर्कुलेशन जल्दी ही एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों में उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने की संभावना है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार बंगाल की खाड़ी से नमी वाली दक्षिणी पूर्वी पवनों का आधिपत्य जारी है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर केवल बादलवाही और कुछ स्थानों पर बिखराव वाली बारिश जारी है। आने वाले दो दिनों के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में इसी प्रकार बिखराव वाली बारिश की गतिविधियां रहेंगी। कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश को दर्ज किया जाएगा। 27 जुलाई को पंजाब ,राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में झमाझम बारिश की प्रबल संभावनाएं बन रही है। रविवार को हरियाणा अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस से 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जिला बारिश में कमी
अम्बाला -33%
यमुनानगर -28%
सोनीपत -12%
फरीदाबाद -39%
पलवल -3%
गुरुग्राम -30%
नूहं मेवात -17%
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें