फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का युवितयों ने जमकर लिया लुत्फ, 26.7 एमएम बरसात से मौसम हुआ कूल

Thu, 28 Jul 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
विज्ञापन
बारिश - फोटो : buraeau
विज्ञापन
पिछले कई दिन से उमस से परेशान लोगों को बुधवार को 26.7 एमएम बरसात ने राहत प्रदान की। दोपहर को आई सावन की इस बरसात से तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। जिले में बुधवार तक कुल 197.7 एमएम बरसात दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इस बार हिसार में मानसून की अच्छी बरसात हो रही है। जुलाई के पहले सप्ताह में जोरदार बरसात के बाद जुलाई के मध्य में भी खूब बरसात हुई। अब जुलाई के अंत में भी अच्छी बरसात रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने 24 से 28 जुलाई तक बरसात का अनुमान दिया था। पहले तीन दिन सूखे बीत जाने के बाद बुधवार की दोपहर को आसमान में छाए बादलों ने अच्छा पानी बरसाया। बुधवार को हवाएं चलने के कारण सुबह उमस कम महसूस हो रही थी। दोपहर करीब साढे़ बारह बजे बूंदाबांदी के बाद बरसात शुरू हो गई। करीब डेढ़ घंटे तक बरसात होती रही। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को 26.7 एमएम बरसात हुई। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को बरसात के बाद अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। दिन का न्यूनतम तापमान 27.4  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

फिर सड़कें बनीं तालाब
बरसात के बाद शहर के अधिकतर हिस्सों में पानी भरा नजर आया। अर्बन इस्टेट टू, जिंदल चौक, कैंप चौक, फव्वारा चौक, संत नगर, सैनियान मोहल्ला, ऑटो मार्केट, कैमरी रोड, महाबीर कॉलोनी, शांति नगर, पड़ाव चौक, मिलगेट एरिया, सेक्टर-13 सहित कई अन्य कॉलोनियों में पानी भर गया। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार वीरवार को भी आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान बरसात होने की उम्मीद है। दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।
विज्ञापन


भीगते हुए घर पहुंचे स्कूली बच्चे
बुधवार को बरसात होने के बाद सड़कों पर पानी भर गया था। स्कूल से घर लौट रहे बच्चों को सड़कों पर भरे पानी से गुजरकर भीगते हुए घर पहुंचना पड़ा। सड़कों पर पानी के कारण कुछ स्कूल बसें भी खराब हो गई। कार और दुपहिया वाहन भी बरसात के पानी के कारण बंद हो गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें