हांसी। शनिवार देर शाम को ही बारिश ने फिर से क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। शाम करीब 7 बजे शुरू हुई बारिश 40 मिनट तक चलती रही। बारिश से हल्का जलभराव हुआ, लेकिन प्रशासन का दावा है कि जल्दी ही जल भराव की स्थिति से निपटा लिया जाएगा।
वहीं, पानी की लगातार हो रही निकासी के कारण हिसार मेजर डिस्ट्रीब्यूटरी के साथ गुजर रही हांसी ड्रेन पानी से भर गई। जिसको लेकर शहर से पानी की निरस्त के रास्ते बदले गए हैं। शहर में एसडी कॉलेज रोड का पानी सिवानी फीडर में व मुल्तान कॉलोनी, अनाज मंडी की तरफ से पानी की निकासी शेखपुरा ड्रेन में करवाई जा रही है।