फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: प्रदेश के तीन जिलों में बारिश, रात का तापमान सामान्य से अधिक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश के तीन जिलों में ही बुधवार को बारिश हुई और अन्य जिलों में उमसभरी गर्मी के कारण लोगों की जिंदगी बेहाल हो गई। रात का तापमान सामान्य से अधिक होने के कारण लोगाें को रात के समय भी उमस से राहत नहीं मिली पा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 30 जून तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले चार दिन से आसमान में बादल छाए हुए हैं। हवाएं न चलने के कारण उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने हर किसी को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। नया पश्चिम विक्षोभ 25 जून की रात को सक्रिय होगा। जिससे 26 जून को मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और संपूर्ण इलाके में तेज गति से हवाएं चलने और हल्की से मध्यम बारिश और बूंदाबांदी होने की उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को कुरक्षेत्र, पानीपत , करनाल के एरिया में बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के अधिकतर जिलों को जोरदार बारिश का इंतजार है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएल खिचड़ ने बताया कि बारिश को लेकर परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हुई हैं। अगले 24 घंटे में बारिश के पूरे आसार हैं। तेज बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें