हरियाणा में अधिकतम तापमान 27 से 31 और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। यमुनानगर में रात का तापमान 16.4 और करनाल, कैथल, पानीपत व अंबाला में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
प्रदेश में महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद सहित कई जिलों में हल्की बारिश दर्ज की गई। दोपहर तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल छाए रहे। पिछले दो दिन में बारिश व ओलावृष्टि के कारण दिन और रात के तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। शनिवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों में बारिश और इसकी वजह से कोहरे का प्रभाव दिखेगा। पंचकूला में रात का तापमान सबसे कम 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 27 अक्तूबर से मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे 30 अक्तूबर बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 14 अक्तूबर की रात को सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब खत्म हो गया है। शुक्रवार शाम तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो गया है लेकिन शनिवार से तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा।
पंचकूला, अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में बारिश के साथ कोहरे का असर दिखेगा। 24-25 अक्तूबर को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से उत्तरी जिलों में हल्की बादलवाही के आसार है। शुक्रवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 27 से 31 और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। यमुनानगर में रात का तापमान 16.4 और करनाल, कैथल, पानीपत व अंबाला में 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।