फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक की बोतल, पोलीथीन, रोड़ी के कारण ब्लॉकेज हुआ बरसाती नाला

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर सुपर सकर मशीन से बरसाती नाले की ब्लॉकेज खोलते हुए कर्मचारी। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली रोड पर बरसाती नाले के 400 मीटर के हिस्से की शनिवार दोपहर को सुपर सकर मशीन से सफाई करवाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान बीएंडआर विभाग की ओर से तीन मशीनें लगाई गई। रात तक कर्मचारी नाले की सफाई करने में जुटे रहे। अलग-अलग चार जगह ब्लॉकेज मिली है। उल्लेखनीय है कि विद्युत नगर स्वीमिंग पुल के सामने से लेकर जिंदल चौक वाले हिस्से में ब्लॉकेज होने के कारण दिल्ली रोड से बारिश पानी की निकासी में समस्या आ रही थी। बीएंडआर विभाग के एसडीओ दलबीर राठी ने बताया कि सनसिटी से लेकर जिंदल चौक के मोड़ तक बरसाती नाला बना हुआ है। यह नगर निगम की ओर से बनाया गया था और काफी पुराना नाला है। जोकि छह से आठ फुट गहरा है। इस नाले में जगह-जगह ब्लॉकेज आई हुई थी। रात आठ बजे विभाग की ओर से चार जगह से ब्लॉलेज निकाली गई। सफाई के दौरान नाले से प्लास्टिक की बोतल, गाद, पॉलिथीन आदि चीजें निकाली गई है।
विज्ञापन

बता दें, कि दिल्ली रोड से बारिश के पानी की निकासी न होने से नगर निगम और बीएंडआर के अधिकारियों ने नाले का निरीक्षण किया था। इस दौरान विद्युत नगर स्वीमिंग पुल के सामने से लेकर जिंदल चौक तक बने नाले में ब्लॉकेज मिली थी।
हमारी ओर से शनिवार दोपहर को बरसाती नाले की सफाई का काम शुरू करवाया गया। कई जगह मिली ब्लॉकेज को खोल दिया गया है। जब तक पूरी सफाई नहीं होती है तब तक काम जारी रहेगा। तीन सुपर सकर मशीनों की मदद से सफाई करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेंद्र सिंह, एक्सईएन, बीएंडआर विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें