फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे कर्मचारी ने ट्रेन के आगे कूद दी जान, स्टेशन अधीक्षक को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन
बरवाला मृतक रेलवे कर्मी राज सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बरवाला। रेलवे में कार्यरत कर्मचारी 42 वर्षीय राज सिंह ने सुबह रेलवे स्टेशन के नजदीक धूरी-सिरसा ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह उकलाना का रहने वाला था और प्वाइंट मैन के पद पर कार्यरत था। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने मौत का जिम्मेदार बरवाला स्टेशन अधीक्षक फैली राम मीणा को ठहराया है। सुसाइड नोट में स्टेशन मास्टर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर राममूर्ति जीआरपी हिसार ने बताया कि पुलिस ने मृतक के बड़े भाई सत्यनारायण के बयान पर आईपीसी की धारा 306 के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें