फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड

विज्ञापन
26 - कुलदीप बिश्नोई के सेक्टर-15 स्थित आवास पर इनकम टैक्स की रेड के दौरान अंदर कर्मचारी का मोबाइल मंग? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भजनलाल के पुत्र व आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई के ठिकानों पर मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने रेड की। कुलदीप के सेक्टर-15 स्थित आवास पर, सिरसा रोड स्थित ऑटोमोबाइल एजेंसी पर और आदमपुर मंडी में स्थित उनके आवास कम प्रतिष्ठान पर तीन टीमों ने सुबह करीब सात बजे एक साथ रेड शुरू की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस जांच कार्रवाई में दिल्ली से केंद्रीय आयकर विभाग की टीम और हरियाणा के रोहतक से आयकर विभाग की टीम के सदस्य शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक तीनों टीमों की रेड जारी थी। जानकारी के अनुसार इनकम टैक्स विभाग की तीन टीमें एक साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई के आवास और प्रतिष्ठानों पर पहुंचीं। उन्होंने मौके पर मौजूद घर के सदस्यों को अंदर ही रोके रखा और बाहर से किसी व्यक्ति को नहीं आने दिया गया। उनके मोबाइल जब्त करने के बाद स्विच ऑफ करके ड्राइवर को दे दिए गए। एक टीम में 10 से 12 सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि कोई भी अधिकारी फिलहाल कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार टीमें कागजात, रिकॉर्ड, नकदी, गहने और बैंक डिटेल आदि की जांच कर रही है।
हिसार में जसमा देवी तो आदमपुर में भव्य बिश्नोई थे घर पर
टीम की रेड के दौरान कुलदीप बिश्नोई के सेक्टर-15 स्थित आवास पर उनकी माता एवं पूर्व विधायक जसमां देवी और कुछ घरेलू नौकर मौजूद थे। इसके अलावा भव्य बिश्नोई आज-कल आदमपुर हलके के दौरे कर रहे हैं और वे आदमपुर आवास पर मौजूद थे। उन्हें गांवों में दौरे के लिए निकलना ही था कि टीम पहुंच गई। वहीं कुलदीप बिश्नोई और रेणुका बिश्नोई दिल्ली में बताए गए हैं।
विज्ञापन

कोई नहीं जा पाया अंदर
इनकम टैक्स की रेड की सूचना मिलने पर भजनलाल परिवार के करीबी और पूर्व राज्यसभा सांसद रामजीलाल, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन रामनिवास राडा, रणधीर पनिहार, गुलजार काहलो सहित कई अन्य लोग पहुंचे। मगर स्थानीय पुलिस ने किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी। कुछ देर रुककर सभी वापस चले गए।
हीरे के थोक का कारोबार है कुलदीप बिश्नोई का
कांग्रेसी नेता कुलदीप बिश्नोई का हीरे के थोक का कारोबार है। देशभर के हीरा शोरूमों के व्यापारी उनसे हीरे की खरीद करते हैं। इसके अलावा विदेश में भी उनका कारोबार है। इसी तरह हिसार में ऑटोमोबाइल एजेंसी और आदमपुर में आढ़त का कारोबार भी है।
ये सब सरकारी दबाव का रूटीन छापा है : कुलदीप
टीम ने सुबह सात बजे रेड डाली। 10 बजकर 41 मिनट पर कुलदीप बिश्नोई और उनकी पत्नी रेणुका ने फेसबुक पर लिखा- घबराएं नहीं कार्यकर्ता, ये सब सरकारी दबाव का रूटीन छापा है, साफ-सुथरी राजनीति की है और करता रहूंगा। हांसी से विधायक रेणुका बिश्नोई ने फेसबुक पर लिखा - हमारे आवास पर छापेमारी हुई है, पर कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि घबराएं नहीं, साफ राजनीति की है और करते रहेंगे।
यह सब राजनीतिक ड्रामेबाजी है। दबाव बनाने के लिए रेड की जा रही है। यह सब कागजों के शेर हैं और कागज पीटने आए हैं। भजनलाल परिवार साफ-सुथरी राजनीति करता आया है और कर रहा है।
विज्ञापन

- रामजीलाल, पूर्व सांसद, राज्यसभा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें