डेयरी से सैंपल लेते खाद्य आपूर्ति अधिकारी डॉ. पवन चहल।
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने मंगलवार को जाट महाविद्यालय के पास और पटेल नगर में दूध की डेयरियों पर छापा मारा। टीम ने दोनों जगह से घी, पनीर, शक्कर और आटा के सैंपल लिए। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके अलावा दुकानदारों के लाइसेंस की जांच की। लाइसेंस न मिलने पर नोटिस जारी किए हैं।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. पवन चहल ने बताया कि सूचना मिली की डेयरी पर नकली घर और पनीर बेचा जा रहा है। सूचना के आधार पर सहायक राहुल और मनोज के साथ जाट महाविद्यालय के पास एक डेयरी पर छापा मारा। वहां से घी के दो सैंपल लिए। इसके बाद पटेल नगर स्थित एक डेयरी पर छापा मारा। वहां से पनीर, आटा, शक्कर आदि के सैंपल लिए। उन्होंने दुकानदारों को किसी रह से लाइसेंस बनवाने के लिए फर्जी लोगों से सचेत रहने को कहा। लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन है। 12 लाख से कम टर्नओवर से कम के लिए लाइसेंस फीस 100 रुपये सालाना है।