फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेक्टर 14 पार्ट टू में धंसे फुटपाथ की मरम्मत का काम शुरू

विज्ञापन
सेक्टर 14 पार्ट टू में धंसे हुए फुटपाथ को ठीक करता मजदूर। 
विज्ञापन
हिसार। शहर के सेक्टर 14 पार्ट टू में धंसे फुटपाथ की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा। बता दें कि सेक्टर 14 पार्ट टू में पुराना डिस्पोजल की जगह पर एचएसवीपी की तरफ से सड़क, बरसाती नाले व फुटपाथ का निर्माण करवाया गया है। सड़क व बरसाती नालों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और फुटपाथ का कार्य जारी है। इस पर करीब 50 लाख रुपये खर्च आएगा। मगर इस माह के शुरुआती दिनों में हुई बारिश से फुटपाथ जगह-जगह से धंस गया। सेक्टरवासियों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री लगाने का आरोप लगाया था। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने भी मौके का निरीक्षण पर ठेकेदार को फुटपाथ को नए सिरे से बनाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

पाइप दबाने से टूट रहे रैंप, सेक्टरवासियों ने उठाई आपत्ति
उधर एचएसवीपी की तरफ से एसटीपी से सेक्टर के पार्कों तक लाइन बिछाई जा रही है ताकि एसटीपी के पानी का इस्तेमाल पार्कों में सिंचाई के लिए किया जा सके। मगर लाइन बिछाने से सेक्टरवासियों के घरों के आगे बने रैंप को नुकसान पहुंच रहा है। इसे लेकर सेक्टरवासियों ने आपत्ति जताई है। इसे लेकर एचएसवीपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी प्रधान डीएस पान्नू की अध्यक्षता में अधिकारियों से मिले और उन्हें मामले के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर फैसला हुआ कि इस मामे को लेकर आरडब्ल्यूए एक्सईएन से मिलेगी, तब तक के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य रोक दिया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें