फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: राय बहादुर डाॅ. रामधन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट किसानों की आमदनी बढ़ाने और जहरमुक्त खेती के लिए करेगा प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। राय बहादुर डाॅ. रामधन सिंह मेमोरियल ट्रस्ट गवर्निंग बाॅडी की मीटिंग ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य डाॅ. भीम सिंह दहिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट किसान केंद्रित गतिविधियां शुरू करेगा। इसमें किसानों की आमदनी बढ़ाने पर फोकस रहेगा। इसके अलावा जहरमुक्त खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष डाॅ. बलजीत सिंह ने बताया कि ट्रस्ट ऐसे काम करने वाले संगठनों और संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य करेगा। इस विषय पर सेमिनार, विचार गोष्ठी और कार्यशाला आयोजित की जाएगी। किसानों और उपभोक्ताओं की मीटिंग करके उनकी फसल को सीधे बिक्री की व्यवस्था की जाएगी। सचिव डाॅ. कुलबीर सिंह ने पिछले कार्यों और गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
वित्त सचिव डाॅ. राजवीर सांगवान ने लेखा जोखा पेश किया। डाॅ. भीम सिंह दहिया ने डाॅ. रामधन सिंह के जीवन के कई संस्मरण सुनाए। बैठक में डाॅ. सतीश कालड़ा, डाॅ. करतार सिंह, डाॅ. रमेश पूनिया, डाॅ. रोशनलाल, डाॅ. रामकुमार राणा, खजान सिंह नैन, डाॅ. राजपाल, इंद्रजीत मलिक मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें