फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिसाय गांव में अग्निवीर योजना को लेकर भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला से पूछे सवाल

Mon, 13 May 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
नारनौंद की जनसभा में रणजीत चौटाला से सवाल पूछते रिटायर मेजर कृष्ण कुमार।
विज्ञापन
नारनौंद (हिसार)। हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह चौटाला नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के गांव सिसाय में अपने चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर अग्निवीर योजना को लेकर सिसाय निवासी रिटायर मेजर कृष्ण कुमार ने रणजीत चौटाला से सवाल पूछे। वहीं, कार्यक्रम में काले पटके लेकर कुछ युवक विरोध करने के लिए भी पहुंच गए।
विज्ञापन

रिटायर मेजर कृष्ण कुमार ने रणजीत चौटाला से कहा कि अग्निवीर योजना का वह स्वयं भुक्तभोगी है। अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हुए फौजियों के ट्रेनिंग सेंटर पर वह ट्रेनिंग इंचार्ज था। रिटायर मेजर ने कहा कि 9 महीने की ट्रेनिंग और सेवानिवृत्त होने तक वो फौज के बारे में सीखते रहते हैं, लेकिन अब 6 महीने की ट्रेनिंग देने के बाद अग्निवीर फौजियों को बॉर्डर पर खड़ा कर दिया जाता है। रिटायर मेजर ने रणजीत चौटाला से पूछा कि क्या यह सही है, आप हां या ना में मुझे बता दें।
इसके जवाब में रणजीत चौटाला ने कहा कि यह मामला केंद्र सरकार का था और वह राज्य सरकार में मंत्री थे। इस पर रिटायर मेजर कृष्ण ने कहा कि आपने इस चीज का विरोध क्यों नहीं किया। आप राज्य में रहकर भी इस चीज का विरोध कर सकते थे, लेकिन आप भाजपा के मंत्री होने के नाते आपने अग्निवीर का समर्थन किया था। जब भाजपा की खूबियां गिनवाते हो तो उसकी कमियां भी गिनवाओ। इसके बाद जब रणजीत चौटाला ने कहा कि यह आपका अकेले का दर्द है, तो उन्होंने कहा कि यह मेरे अकेले का नहीं हर उस किसान का दर्द है जिसका बेटा फौज में सेवा करता है। इस पर रणजीत चौटाला ने कहा कि अगर यह लोग आपको सुनना चाहते हैं तो माइक ले लो और आप बोलो। इसके बाद रिटायर मेजर कृष्ण ने ग्रामीणों से अपनी बात के समर्थन में हाथ खड़े करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें