फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा, युवक को नग्न अवस्था में बाजार में घुमाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर के बेगू रोड पर मंगलवार को देर शाम पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। उसके कपड़े उतारकर नग्न कर दिया और बाजारों में घुमाते हुए कीर्ति नगर चौकी ले गए। लोगों ने युवक को पुलिस को हवाले कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर भारी संख्या में आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके पर युवक के परिजन भी पहुंचे और लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन

कीर्तिनगर चौकी में एकत्र लोगों ने बताया कि उक्त युवकों का गैंग है और ये मारपीट करते हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी हथियारों के साथ फोटो अपलोड करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त युवक मंगलवार देर शाम हमला करने आया था। इसी दौरान लोगों ने उसे पकड़ लिया। उक्त युवक को पूरी तरह नग्न कर दिया और इसी अवस्था में बेगू रोड पर घुमाते हुए कीर्ति नगर चौकी पहुंचे। इस पर विवाद हो गया। आरोपी युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। उन्होंने कहा कि यदि युवक का कसूर था तो बेशक सजा दे दो लेकिन नग्न करके बाजार में घुमाना निंदनीय है। हालांकि पुलिस अभी दोनों पक्षों से बातचीत कर रही है। मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें