फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 34.45 ग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 35.45 ग्राम हेरोइन व मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रमनदीप रमन निवासी गांव फरवाई हाल नजदीक रामू राजस्थान वाली गली चतरगढ़ पट्टी व मनप्रीत सिंह उर्फ मिट्ठू निवासी सुचान के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज दाताराम की एक टीम गश्त दौरान रेलवे फाटक से मिनी बाईपास से बाबा भूमण शाह चौक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पब्लिक हेल्थ वाटर वर्क्स के मेन गेट के आगे तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर बैठे आपस में बातचीत कर रहे थे। सामने पुलिस की गाड़ी को आता देखकर मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल को स्टार्ट करके भागने की कोशिश करने लगा। एक युवक मौके का फायदा उठाकर पैदल भाग गया व दो युवकों को शक के आधार पर मोटरसाइकिल सहित काबू करके तलाशी ली तो उनके कब्जे से 35.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें